बदायूं: बटाईदार से 51 हजार रुपए लेकर मुकरी बहू, सास विरोध में उतरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के टिकरा गांव में एक सास ने बटाईदार से 51 हजार रुपए लेकर मुकर जाने पर अपनी विधवा बहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सास अपनी बहू के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध जता रही है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल, दातागंज तहसील के अंतर्गत टिकरा …

बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के टिकरा गांव में एक सास ने बटाईदार से 51 हजार रुपए लेकर मुकर जाने पर अपनी विधवा बहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सास अपनी बहू के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध जता रही है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

दरअसल, दातागंज तहसील के अंतर्गत टिकरा गांव में बटाईदार रामप्रकाश ने जून 2020 में विधवा महिला सर्वेशा ने अपनी सास राम झोली की मौजूदगी में अपना 12 बीघा खेत साढ़े 51 हजार रुपए की नकद धनराशि लेकर गांव के ही रामप्रकाश को पेशगी पर दी थी। बताया जा रहा है कि बटाईदार बोई हुई बाजरा की फसल काटी थी और गेहूं की फसल भी उसने ही बोई है। बटाईदार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अब गांव के अनेक पाल और नहार सिंह विधवा महिला सर्वेशा के साथ मिलकर पेशगी में दी गई भूमि पर विवाद कर रहे हैं और झूठा मुकदमा लिखवा कर तुझे जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।

वहीं विधवा महिला की सास अपने सामने दी गई इस धनराशि को स्वीकार कर रही है। वायरल वीडियो में सास कह रही है उसके सामने जून माह में 40 हजार रुपए और इस महीने बाकी बचे साढ़े 11हजार रुपए बटाईदार राम प्रकाश ने दे दिये थे।

संबंधित समाचार