बाराबंकी: कल्याणी नदी से किसानों का अब नही होगा नुकसान: साकेंद्र वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर, बाराबंकी। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा व सीडीओ एकता सिंह ने डफरपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा उद्यान का शिलान्यास तथा बुढ़ना ग्राम पंचायत से कल्याणी नदी के पुनरुद्धार का भी शुभारंभ किया। इस अवसर विधायक ने कहा कि कल्याणी नदी के पुनरुद्धार से जहां मनरेगा श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। वहीं नदी के …

बड्डूपुर, बाराबंकी। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा व सीडीओ एकता सिंह ने डफरपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा उद्यान का शिलान्यास तथा बुढ़ना ग्राम पंचायत से कल्याणी नदी के पुनरुद्धार का भी शुभारंभ किया। इस अवसर विधायक ने कहा कि कल्याणी नदी के पुनरुद्धार से जहां मनरेगा श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। वहीं नदी के सफाई होने पर आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। नदी के साफ होने से बाढ़ जैसे उत्पन्न होने वाली स्थिति से निजात मिलेगी।

विधायक ने कहा कि कल्याणी से आसपास किसानों को जो फसलें जलमग्न हो जाती थीं, वह अब नहीं होगी। इसके साथ ही किसानों को कल्याणी नदी के पानी से फसलों की सिंचाई की सुविधा भी मिल सकेंगी। उपजिलाधिकारी फतेहपुर पंकज सिंह कहा कि कल्याणी नदी की सफाई से जहां जलस्तर बढ़ेगा, वहीं बाढ़ जैसी उत्पन्न होने वाली स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया मई माह तक यह कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। खंड विकास अधिकारी मुनेश चंद्र ने कहा कि निदूरा क्षेत्र में करीब 29 गांवों में कल्याणी नदी का हिस्सा आता है। शारदा नहर के इस पार के गांव में मनरेगा के तहत सफाई की जाएगी। जबकि नहर उस पार का क्षेत्र लखनऊ नहर विभाग में आता है। जिसका कार्य उनके द्वारा भी किया जाएगा।

बीडीओ मुनेश चंद्र ने बताया कि कल्याणी नदी पुनरुद्धार के बाद तटों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जिससे हरियाली के साथ पर्यावरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर डीसी मनरेगा नरेंद्र देव द्विवेदी, सीतापुर सिंचाई विभाग एक्शियन विशाल कोरवाल, डॉ. राम कुमार गिरि, राम छवि गुप्ता, रजनीश कुमार वर्मा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार