मीरजापुर: जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरज़ापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में राजा तिवारी, महेश मल्लाह, सुरेश दलित व छेदी निषाद निवासी नेवढ़िया शामिल हैं। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दो शव को कब्जे में ले लिया है। जबकि दो शवों का दाह …

मीरज़ापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में राजा तिवारी, महेश मल्लाह, सुरेश दलित व छेदी निषाद निवासी नेवढ़िया शामिल हैं। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दो शव को कब्जे में ले लिया है। जबकि दो शवों का दाह संस्कार कर दिया गया है।

बताया गया कि राजा तिवारी व सुरेश की मौत 27 फरवरी को ही हो गई थी। जबकि महेश व छेदी कि 28 फरवरी की रात 2 बजे हुई।पुलिस ने अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए एक को हिरासत में लिया है। मृतक परिजनों की तहरीर पर शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा, आईजी पीके श्रीवास्तव एएसपी संजय वर्मा, सीओ सिटी प्रभात राय सहित अन्य मौजूद हैं।

परिवार के लोगों ने बताया कि सभी ने 27 फरवरी को गांव गोपी मिश्रा के यहां जाकर शराब पी थी। हालत बगड़ने पर राजा तिवारी व सुरेश को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया था। हालत में थोड़ा सुधार होने पर घर लाया गया। शनिवार की शाम 5 बजे राजा की मौत हो गई जबकि रात 10 बजे सुरेश की मौत हो गई। वहीं महेश और छेदी की 28 फरवरी की रात में मौत हुई है।

“शराब पीने से महेश और छेदी की मौत हुई है। राजा और सुरेश की मौत कैसे हुई है जांच कराई जा रही है। उनका शव जला देने से पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि उसने भी शराब पी थी।” -संजय वर्मा, अपर पुलिस अधिक्षक (नगर)

संबंधित समाचार