लखीमपुर खीरी: लालापुरवा गांव में लगी भीषण आग, 33 घर जलकर राख
अमृत विचार,खमरिया-खीरी। धौरहरा के गांव लालापुरवा मजरा मटेहनी में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर तैतीस घरों को जलाकर राख कर दिया। इस दौरान ग्रामीण केवल अपने आप को ही बचा सके। घरों में रखी ज्वैलरी, हजारों की नकदी समेत लाखों का अनाज …
अमृत विचार,खमरिया-खीरी। धौरहरा के गांव लालापुरवा मजरा मटेहनी में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर तैतीस घरों को जलाकर राख कर दिया। इस दौरान ग्रामीण केवल अपने आप को ही बचा सके।
घरों में रखी ज्वैलरी, हजारों की नकदी समेत लाखों का अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पीआरवी से जानकारी पाकर मौके पर पहुचीं दो-दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू कर सके।
क्षेत्र के गांव मटेहनी मजरा लालापुरवा निवासी टेढ़े पुत्र पोखई के घर से दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया जिसके आगे ग्रामीणों की एक न चली। ग्रामीण आग का विकराल रूप देखकर अपने अपने घरों से भागकर किसी तरह अपने आप को बचाने में ही कामयाब हो पाए।
इस भीषण आग में बराती लाल,
टेढ़े पुत्र पोखई,रामगुलाम, राधे,प्रमुख,हरेराम,छैलू,श्याम लाल,श्यामबिहारी,त्रिवेणी प्रसाद,बालकराम,तीरथ,सियाराम,रामकुमार,राजेश पुत्र रामकुमार,श्रीराम,सोहन,राजकुमार,विष्णु,नीरज,सुनमदेवी,रामचंद्र,जगदीश,छत्रपाल,इतवारी,मूलचंद,जगमोहन,कमलेश,जगमोहन,लल्लू,मेडई व पुत्तू के घरों में रखी जेवर व अनाज,कपडे, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख बन गया।
वहीं श्यामबिहारी के 10000 रुपये,सुमन देवी व रामचंद्र के 5000 -5000 रुपये नकद जल गए। वहीं कमलेश की एक भैंस गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। यही नहीं कमलेश के घर मे रखा एक पंप सेट व खोखे में चल रही परचून की दुकान भी जल गई। अचानक लगी आग की सूचना गांव के ही सुमित कुमार ने पीआरवी व पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुचीं 2894 ने गांव के हालातों से फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। गंभीर हुए हालातों को देख काफी देर बाद गांव में दो गाड़ियां पहुचकर ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने म कामयाब हुई। वहीं घटना की जानकारी पाकर गांव के हालातों का जायजा लेने कोतवाल विद्या सागर पाल, क्षेत्रीय लेखपाल ने सभी पीड़ितों के आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की तैयारी में जुट गए जिससे सभी पीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी मदद मिल सके।
दूसरी ओर आग लगने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष पंकज शाहू भी गांव में पहुचकर ग्रामीणों के हुए नुकसान का आंकलन कर पार्टी के उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर शासन से तत्काल पीड़ितों को आर्थिक मददके साथ साथ भोजन कपड़ों की व्यवस्था करने की मांग की है।
