बरेली: गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि के महंत की झोपड़ी में शरारती तत्वों ने लगाई आग
बरेली, अमृत विचार। गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि के महंत की झोपड़ी में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। सुबह लोगों ने जब आग से सामान जला हुआ देखा तो कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे। श्मशान भूमि समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि श्मशान भूमि में दिनभर लोग शराब पीकर हुडदंग करते हैं। बारादरी …
बरेली, अमृत विचार। गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि के महंत की झोपड़ी में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। सुबह लोगों ने जब आग से सामान जला हुआ देखा तो कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे। श्मशान भूमि समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि श्मशान भूमि में दिनभर लोग शराब पीकर हुडदंग करते हैं।
बारादरी पुलिस से कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। मगर पुलिस हर बार उनकी शिकायत को अनसुना कर देती है। बुधवार की रात करीब 8 बजे की घटना बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के समय महंत श्मशान भूमि में बने दूसरे कमरे में सो रहे थे। घटना के बाद कमेटी के लोगों ने बारादरी पुलिस को तहरीर दी है। उनमें आक्रोश भी है।
