मुरादाबाद : मुकदमे की पैरवी करने पर किया जानलेवा हमला, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुकदमे की पैरवी करने पर दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर हमला बोल दिया। जान लेने की नीयत से फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि युवक बाल-बाल बच गया। फायर और शोर शराबा सुनकर परिजन व अन्य लोग मौके पर आए तो आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुकदमे की पैरवी करने पर दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर हमला बोल दिया। जान लेने की नीयत से फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि युवक बाल-बाल बच गया। फायर और शोर शराबा सुनकर परिजन व अन्य लोग मौके पर आए तो आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने कटघर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

मामला कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर का है। यहां पर रहने वाले हितेश कुमार का कहना है कि उसका मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम पैदुरिया भायपुर निवासी राजकुमार से विवाद चल रहा है। जिस कारण उसने राजकुमार उसकी पत्नी पत्नी राधा यादव, सास गजाला देवी और ससुर शत्रुघन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

हितेश कुमार के अनुसार वह मुकदमे की पैरवी कर रहा है, जिस कारण आरोपी उससे रंजिश मान रहे हैं। चार फरवरी को जब वह अपने घर पर था तो राजकुमार के बेटे रजत, ऋषभ ने विजेंद्र के साथ मिलकर घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि सभी ने घर में घुसते ही उसे निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया, शोर-शराबा होने पर पत्नी व मोहल्ले वाले आए तो आरोपी तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। शुक्रवार को पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

 

संबंधित समाचार