बरेली: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने रद्द की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें, सफर करने से पहले पढ़ें ये खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद कर दिया है। इसमें से करीब आधा दर्जन ट्रेनें बरेली से होकर गुजरती है। यह ट्रेनें 19 मार्च तक अलग-अलग तारीखों में रद रहेगी। इन सभी ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। …

अमृत विचार, बरेली। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद कर दिया है। इसमें से करीब आधा दर्जन ट्रेनें बरेली से होकर गुजरती है। यह ट्रेनें 19 मार्च तक अलग-अलग तारीखों में रद रहेगी। इन सभी ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर चल रहे रूल रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) के महत्पूर्ण कार्य प्रीएनआई और एनआई के कारण गाड़ियों का रद्दीकरण किया गया है।

यहां से इन ट्रेनों को नहीं गुजारा जा सकता। इसलिए जिन ट्रेनों को बिना रद् किए काम किया जा सकता था उन्हें डायवर्ट कर दिया गया है। बाकी ट्रेनों को रद्द किया गया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में से बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों को भी रद किया गया है।

बरेली से होकर गुजरने वाली यह ट्रेनें रद्द
ट्रेन नंबर नाम कब से कब तक
04649 जयनगर अमृतसर 19, मार्च तक
04650 अमृतसर जयनगर 15 और 17 मार्च
04673 जयनगर अमृतसर 17 मार्च और 18जून
04674 अमृतसर जयनगर 16 मार्च और 18मार्च
05001 मुजफ्फरपुर देहरादून 15 मार्च तक
05002 देहरादून मुज्जफरपुर 13 मार्च तक

संबंधित समाचार