मुरादाबाद पहुंचे अभिनेता गोविंदा ने आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल का किया उद्घाटन, डांस कर बांधा समा
मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेता गोविंदा ने शनिवार को फीता काट कर आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन किया। अभिनेता गोविंदा को देखने के लिए लोगों ने सुबह से ही स्कूल के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। ऐसे में करीब 1:15 पर गोविंदा स्कूल पहुंचे। गोविंदा को देख प्रशंसकों के चेहरे पर खुशी का ठिकना न …
मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेता गोविंदा ने शनिवार को फीता काट कर आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन किया। अभिनेता गोविंदा को देखने के लिए लोगों ने सुबह से ही स्कूल के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। ऐसे में करीब 1:15 पर गोविंदा स्कूल पहुंचे। गोविंदा को देख प्रशंसकों के चेहरे पर खुशी का ठिकना न रहा। धूप की तपिश में भी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
अभिनेता ने यूपी वाला ठुमका लगाओ, गोरिया चुरा न मेरा जिया, किसी होटल में जाएं, अंखियों से गोली मारे जैसे प्रसिद्ध गीतों पर ठुमकों पर समां बांध दिया। स्कूल परिसर के चारों और से दर्शकों की फरमाइशों का दौर जारी रहा। उन्होंने कहा कि छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। साथ ही अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। क्योंकि उन्हीं के आशीर्वाद से वे अपने जीवन में सफलता रच सकते हैं।
अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि स्कूल में बेहतर शिक्षा देने के साथ ही बच्चों को अच्छा मोहल देने का प्रियास किया जाएगा। इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल, देहात विधायक हाजी इकरान कुरैशी, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, प्रिया अग्रवाल, रामवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
