बरेली: पश्चिम बंगाल में चुनाव, बरेली से दो इलेक्शन स्पेशल ट्रेनें रवाना
अमृत विचार, बरेली। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव कराने को बरेली से दो इलेक्शन स्पेशल ट्रेनों को रवाना किया गया। इन ट्रेनों से सेना के जवानों को भेजा गया है जो चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरेली से गए हैं। चुनाव के बाद यही ट्रेनें इन्हें वापस लेकर भी आएंगी। …
अमृत विचार, बरेली। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव कराने को बरेली से दो इलेक्शन स्पेशल ट्रेनों को रवाना किया गया। इन ट्रेनों से सेना के जवानों को भेजा गया है जो चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरेली से गए हैं। चुनाव के बाद यही ट्रेनें इन्हें वापस लेकर भी आएंगी।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव में किसी भी तरह की अव्यवस्था और अशांति न हो, इसके लिए सेना के जवानों को भेजा गया है।
शनिवार को बरेली जंक्शन से 24-24 कोचों की दो इलेक्शन स्पेशल ट्रेनें पश्चिम बंगाल के हावड़ा और वर्धमान के लिए रवाना की गई। पहली स्पेशल ट्रेन नंबर 00216 सुबह आठ बजे बरेली से हावड़ा के लिए रवाना हुई तो वहीं, दोपहर तीन बजे दूसरी स्पेशल ट्रेन नंबर 00217 वर्धमान के लिए रवाना की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रेनों में सेना स्पेशल कोच लगाए गए थे जिनसे जवानों को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों ट्रेनें चुनाव के बाद सेना के जवानों को वापस भी लेकर आएंगी।
