महाराजगंज: अवैध कोयला भण्डारण की जांच करने पहुंचे एसडीएम, 30 ट्रक कोयला गिरा मिला
अमृत विचार, महाराजगंज। कोयला भणडारण की जांच करने मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उपजिलाधिकारी नौतनवां प्रमोद कुमार पहुंचे। मौके पर उन्हें लगभग 30 ट्रक कोयला गिरा मिला। उक्त सभी कोयला नेपाल के भैरहवा के नाम चालानी कागज मे दर्ज है। इस संन्दर्भ मे उपजिलाधिकारी ने बताया की अवैध रुप से हो रही कोयला भण्डारण …
अमृत विचार, महाराजगंज। कोयला भणडारण की जांच करने मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उपजिलाधिकारी नौतनवां प्रमोद कुमार पहुंचे। मौके पर उन्हें लगभग 30 ट्रक कोयला गिरा मिला। उक्त सभी कोयला नेपाल के भैरहवा के नाम चालानी कागज मे दर्ज है।
इस संन्दर्भ मे उपजिलाधिकारी ने बताया की अवैध रुप से हो रही कोयला भण्डारण की जाच मे मौके पर भण्डारण कर्ता के पास से कोई भी वैध कागजात नही मिला है। आग्रिम कार्यवाही के लिए सभी भण्डारण कोयले का साक्ष्य जिला खनन अधिकारी महाराजगंज को भेजा गया है।
