बरेली: अर्बन हाट में लगा हैंडलूम एक्सपो, शहरवालों को प्रदर्शनी में भा रहा हाथों का हुनर
अमृत विचार, बरेली। हाथों की कलाकारी से सजे बाजार में न सिर्फ लोगों की जरूरतें पूरी हुईं बल्कि बेहतरीन कारीगरी से भी रूबरू होने का मौका भी मिला। यही वजह है कि अर्बन हाट में लगे हैंडलूम एक्सपो में बनारसी साड़ी, पटियाला का लहंगा समेत विभिन्न तरह के परिधान लोगों को लुभा रहे हैं। बड़ी …
अमृत विचार, बरेली। हाथों की कलाकारी से सजे बाजार में न सिर्फ लोगों की जरूरतें पूरी हुईं बल्कि बेहतरीन कारीगरी से भी रूबरू होने का मौका भी मिला। यही वजह है कि अर्बन हाट में लगे हैंडलूम एक्सपो में बनारसी साड़ी, पटियाला का लहंगा समेत विभिन्न तरह के परिधान लोगों को लुभा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग एक्सपो में खरीदारी करने पहुंचे रहे हैं। 14 दिवसीय एक्सपो का समापन 19 मार्च को होगा।
भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय एवं हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में लगे एक्सपो में लखनऊ का चिकन भी है। बुलंदशहर की क्राकरी, भदोही की कारपेट के अलावा मेरठ के वस्त्र भी खासा आकर्षित कर रहे हैं। राजस्थान और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में बनने वाले उत्पाद भी यहां बिकने आए हैं। एक्सपो में खरीदारी करने आईं दीपा ने बताया कि हथकरघा पर तैयार वस्त्रों की लाइफ मशीन से बने वस्त्रों से ज्यादा होती है, इसलिए जब एक्सपो लगता है यहां खरीदारी करने जरूर आती हूं।
इधर, सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्र ने बताया हथकरघा बुनकरों के उत्पादों को एक मार्केटिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का उद्देश्य बिचौलियों से मुक्त करना है। उत्पादनकर्ता सीधे ग्राहकों के संपर्क में आकर अपने उत्पादों की बिक्री करेंगे। आयोजक अनुभव गोयल ने बताया 19 मार्च तक चलने वाले स्पेशल हैंडलूम एक्सपो में करीब दो दर्जन से स्टाल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में विभिन्न बुनकरों के उत्पाद, कलर, डिजाइन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना ही आयोजन का उद्देश्य है।
