मुरादाबाद: 12 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में 12 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रयास में आया है। दुकान का सामान लेने जा रही बच्ची को आटो चालक अगवा कर ले गया। आरोप है कि सुनसान स्थान पर लेकर जाकर उसने दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे घर के बाहर छोड़कर फरार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में 12 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रयास में आया है। दुकान का सामान लेने जा रही बच्ची को आटो चालक अगवा कर ले गया। आरोप है कि सुनसान स्थान पर लेकर जाकर उसने दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सात मार्च का है। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि वह सिविल लाइंस क्षेत्र में खाने का ठेला लगाती है। उसके ठेले पर आटो चालक संजीव उर्फ छोटू अक्सर खाना खाने आता है। इस कारण उससे जान-पहचान हो गई है। महिला के अनुसार ठेले पर उसकी 12 साल की बेटी भी पिता का सहयोग करती है। आरोप है कि सात मार्च की दोपहर बेटी दुकान के लिए कुछ सामान लेने गई थी। लेकिन, इसके बाद वापस नहीं लौटी।

काफी देर तक जब वह नहीं आई तो उन्होंने तलाश करना शुरू कर दिया। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। महिला के अनुसार देर शाम वह बदहवास हालत में घर लौटी। पूछने पर उसने बताया कि जब सामान लेने जा रही थी तो रास्ते में संजीव उर्फ छोटू मिल गया। वह बहला-फुसलाकर उसे लाकड़ी फाजलपुर में एक मकान में ले गया। आरोप है कि वहां पर छोटू ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर तहसील के पास छोड़कर चला गया। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और वह बच्ची को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। तहरीर के आधार पर आरोपी संजीव उर्फ छोटू के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

निकाह से इंकार करने पर किशोरी का अपहरण
मुरादाबाद। निकाह से इन्कार करने पर युवक ने किशोरी का अपहरण कर लिया। उसके पिता ने युवक के पिता व अन्य परिजनों पर भी अपहरण में सहयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को इस मामले में एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जयंतीपुर मंसूरी कालोनी निवासी अमीर हुसैन के अनुसार बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कौआ टोला निवासी युवक का उनके घर आना-जाना था। वह उनकी नाबालिग पुत्री से निकाह करना चाहता था। लेकिन, उसकी शराब की लत के कारण उन्होंने निकाह से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर युवक व उसके परिवार वाले भड़क गए और अंजाम भुगतने की धमकी दी। पांच मार्च को वे लोग उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए। अमीर हुसैन के अनुसार जानकारी होने पर जब वह युवक के घर गए तो परिजनों ने धमकाया। दबाव डालने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

संबंधित समाचार