बाराबंकी: मुठभेड़ के दौरान फरार हुए शातिर तस्कर को पुलिस ने पकड़ा
बाराबंकी। बीती नौ फरवरी को पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक वांछित शातिर तस्कर भाग निकलने में कामयाब हो गया था। जबकि उसके एक साथी को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही थी। जिसके बाद आज पुलिस ने मुठभेड़ में मारफीन और नकदी के साथ दूसरे वांछित को भी दबोच लिया। पकड़े गए वांछित का चिकित्सीय …
बाराबंकी। बीती नौ फरवरी को पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक वांछित शातिर तस्कर भाग निकलने में कामयाब हो गया था। जबकि उसके एक साथी को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही थी। जिसके बाद आज पुलिस ने मुठभेड़ में मारफीन और नकदी के साथ दूसरे वांछित को भी दबोच लिया। पकड़े गए वांछित का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
ज्ञात हो की बीते दिन जैदपुर थाना प्रभारी ने पुलिस और स्वाट टीम के साथ संयुक्त चेकिंग तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान दो वांछित तस्करों से मुठभेड़ में मो. अख़लाख पुत्र एहसान अली चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस उसकी लगातार तलाश में थी।
बुधवार सुबह जैदपुर कस्बा के तिराहा के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर अभियुक्त अख़लाख को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अख़लाख ने पुलिस के कड़ी पूछताछ में अपना जुर्म कबूलते हुऐ की मंगलवार की सुबह मारफीन सप्लाई करने के बाद शत्रोहन के साथ बाइक से लौटते समय पुलिस ने आवाज लगायी। जिस पर शत्रोहन ने अपने तमंचे से पुलिस पर फायर किया और वह स्वयं बाइक से कूद कर भाग निकला था। उसे बाद में पता चला की उसका साथी पकड़ा गया है।
अख़लाख के पास से पुलिस ने तीन सौ ग्राम मरफीन और 70 हजार रूपये की नकदी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज पाण्डेय ने क्षेत्राधिकारी सदर राम सूरत के साथ प्रेसवार्ता में उक्त घटना का खुलासा किया है।
