महाराजगंज: पिकअप ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिकअप ने छात्र को रौंदा मौके पर ही दर्दनाक मौत अमृत विचार, महाराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम जंगल जोगिया बारी के रंजीत गुप्ता अपने गांव के उत्तर टोला से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से जा रही पिकअप ने …

पिकअप ने छात्र को रौंदा मौके पर ही दर्दनाक मौत

अमृत विचार, महाराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम जंगल जोगिया बारी के रंजीत गुप्ता अपने गांव के उत्तर टोला से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से जा रही पिकअप ने रौंद दिया। जिससे मौके पर छात्र की मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिकअप को कब्जे में लेकर आग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। छात्र के पिता रामाशंकर एसएसबी के जवान है जो असम में ड्यूटी कर रहे हैं। पुत्र के मौत की खबर सुनते ही पिता की हालत बिगड़ गई।

संबंधित समाचार