इस शिवरात्रि से बदलेगी 6 राशि जातकों की किस्मत
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस बार शिवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 11 मार्च को ग्रहों में राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से 51 साल बाद ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जो छह राशि वालों की बंद किस्मत के दरवाजे खोलेगा। यही नहीं 11 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस बार शिवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 11 मार्च को ग्रहों में राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से 51 साल बाद ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जो छह राशि वालों की बंद किस्मत के दरवाजे खोलेगा। यही नहीं 11 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक इन राशियों के रुके काम तो बनेंगे ही। साथ ही उन्हें नौकरी, प्रोन्नति देकर उन्हें मालामाल भी बना देगा।
दरअसल 11 मार्च को शिवरात्रि के महापर्व पर दिन में 12:30 मिनट पर बुध ग्रह शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस दौरान धन वर्षा का संयोग बन रहा है। इस दौरान बुध ग्रह से जिन राशियों पर महरबान होंगे उनमें वृष, मिथुन, सिंह, तुला, मकर और कुंभ शामिल हैं।पं कैलाश जोशी बताते हैं कि बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। उनके इस राशि परिवर्तन से कई राशि वालों की बंद किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं।
जोशी के अनुसार वृष राशि के कर्मभाव में बैठकर बुध देव 10 वें घर को देखेंगे। जिसके चलते इस राशि के जातक के लंबे समय से रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। साथ ही अगर किसी की नौकरी लंबे समय से छूटी हुई थी ता उसे पुन: नौकरी प्राफ्त होगी। साथ ही सफलता उसके कदम चूमेगी। मिथुन राशि में 9वें स्थान पर बुध ग्रह के बैठने से इस राशि के जातकों को अपने समस्त कार्यों में सफलता प्राफ्त होगी। सिंह राशि में सफ्तम भाव में बुध ग्रह का गोचर होने से इस राशि के जातकों की वाणी में एक अनोखी मिठास आयेगी। जिससे उनके सभी रुके हुए कार्य वाणी के जरियो पूरे होंगे। तुला राशि के जातकों के पंचम भाव में बुध ग्रह का गोचर होने से इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ प्राफ्त होगा। साथ ही जुंआ, सट्टा आदि से भी लाभ होने की संभावना का जबरदस्त योग बना हुआ है।
इसी तरह मकर राशि के जातक बुध ग्रह के इस गोचर से उनकी वाणी में मधुरता आयेगी। और वह अपनी वाणी की दक्षता के आधार पर समस्त कार्यों में सफलता प्राफ्त करेंगे। साथ ही मान- प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। यही नहीं कुंभ राशि वालों के इस गोचर से लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे और उन्हें अपने हर काम में सफलता मिलने का योग है। साथ ही धन लाभ होने की संभावना है।
