बरेली: एंबुलेंस में ही होने लगी गर्भवती को प्रसव पीड़ा, सड़क किनारे रोक दी गाड़ी और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बहेड़ी ले जाते समय रास्ते में ही प्रसूता की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी की सूझबूझ से महिला ने एम्बुलेंस में ही लड़के को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। प्रसव के बाद महिला को बहेड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। …

अमृत विचार, बरेली। प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बहेड़ी ले जाते समय रास्ते में ही प्रसूता की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी की सूझबूझ से महिला ने एम्बुलेंस में ही लड़के को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। प्रसव के बाद महिला को बहेड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

एंबुलेंस में प्रसव होने के बाद मौजूद परिजन।

थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा छंगा निवासी सपीर अहमद की पत्नी निशा (25) को प्रसव पीड़ा होने लगी। आशा मीना ने 102 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। सूचना पर सीएचसी बहेड़ी की एम्बुलेंस up41g2534 ने मौके पर पहुंच प्रसूता को स्ट्रेचर से एंबुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल ले जाने लगा। बहेड़ी से कुछ दूरी पहले ही महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर पायलट देवपाल ने एंबुलेंस को सड़क किनारे रोक दिया।

ईएमटी अमित कुमार ने आशा की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बाद में अमित कुमार ने नवजात को बहेड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। एम्बुलेंस में बच्चे की किलकारी से परिवार में खुशियां की लहर दौड़ गयी। एम्बुलेंस जिला प्रभारी समर श्रीवास्तव ने बताया कि इस माह में एम्बुलेंस में 8 से 10 प्रसव सुरक्षित प्रशिक्षु ईएमटी द्वारा कराए गए हैं।

संबंधित समाचार