मीरजापुर: ट्रक और बाइक की टक्कर में 4 की मौत, 2 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर। थाना मड़िहान क्षेत्र के सुगापांख गांव के पास बृहस्पतिवार को लालगंज-कलवारी मार्ग पर गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। घटना में मोटरसाइकिल सवार राजकुमार मौर्य 20 वर्ष पुत्र श्याम नारायण मौर्य निवासी गजरिया गढ़वा थाना मड़िहान, सुनीता पत्नी ओमप्रकाश टांड बिहरिया थाना देहात कोतवाली व आकांक्षा 2 वर्ष …

मीरजापुर। थाना मड़िहान क्षेत्र के सुगापांख गांव के पास बृहस्पतिवार को लालगंज-कलवारी मार्ग पर गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। घटना में मोटरसाइकिल सवार राजकुमार मौर्य 20 वर्ष पुत्र श्याम नारायण मौर्य निवासी गजरिया गढ़वा थाना मड़िहान, सुनीता पत्नी ओमप्रकाश टांड बिहरिया थाना देहात कोतवाली व आकांक्षा 2 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज/थाना प्रभारी मड़िहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उक्त घटना में घायल बाइक सवार श्याम नारायण पाल 32 वर्ष पुत्र सूरजपाल निवासी पिड़रिया कलां थाना मड़िहान एवं संदीप मौर्या पुत्र राजू मौर्या निवासी पिड़रिया थाना मड़िहान व ट्रक ड्राइवर वासुदेव मिश्र को इलाज के लिए भेजा गया। जहां इलाज के दौरान श्याम नारायण की मौत हो गई। वहीं पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम कार्यवाही में जुटी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज