हल्द्वानी: वैक्सीनेशन के साथ नर्सों के कंधों पर अतिरिक्त बोझ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  कोविड19 महामारी की शुरुआत से ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए अनेक स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। वर्तमान में इस महामारी पर काफी हद तक नियंत्र पा लिया गया है और अब टीकाकरण के जरिए इससे निजात पाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन महिला अस्पताल में …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  कोविड19 महामारी की शुरुआत से ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए अनेक स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। वर्तमान में इस महामारी पर काफी हद तक नियंत्र पा लिया गया है और अब टीकाकरण के जरिए इससे निजात पाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन महिला अस्पताल में टीकाकरण में लगी नर्सों को इसके अलावा भी अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ रहा है।

अस्पताल में नियमित व कोराना वैक्सीनेशन के लिए एक- एक महिला स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। जो बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं। लेकिन खास बात यह है कि इन महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधित अन्य जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया जा रहा है। लेकिन काफी लंबे समय से काम कर रही स्वास्थ्य कर्मियों को अभी तक विभागीय उदासीनता के चलते राहत नही दी गई है।

कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत से ही महिला स्वास्थ्य कर्मी निर्भीकता के साथ कोराना से जंग में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। ऐसे में इन महिला कर्मियों को टीकाकरण के अलावा टीडी, एएनसी, मजल्स रुबेला, एमएमआर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीयां भी संभालनी पड़ रही हैं।

अस्पताल में हेल्थ विजिटर के न होने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए जल्द ही व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी ताकि कर्मियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। डॉ. उषा जगपांगी, सीएमएस, महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी