देवरिया: आजादी के अमृत महोत्सव पर शहर में निकाली गई साइकिल रैली
देवरिया, अमृत विचार। भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ’आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान शिक्षा विभाग एवं स्काउट गाइड के तत्वाधान में राजकीय इंटर कालेज से 75 साइकिलों की एक रैली निकाली गई। यह रैली अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज ने राजकीय इंटर कालेज परिसर से हरी …
देवरिया, अमृत विचार। भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ’आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान शिक्षा विभाग एवं स्काउट गाइड के तत्वाधान में राजकीय इंटर कालेज से 75 साइकिलों की एक रैली निकाली गई। यह रैली अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज ने राजकीय इंटर कालेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
यह रैली शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों के बलिदान व त्याग को याद किया गया।
इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक संजय सिंह सहित स्काउट गाइड से जुडे अध्यापक समेत कई लोग मौजूद रहे।
