बरेली: को-मार्बिड संक्रमितों के लिए कोविड चिकित्सालय में विशेषज्ञों की मांग
बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल में कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद सिर्फ 300 बेड अस्पताल में ही कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है लेकिन यहां विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के चलते को-मोर्बिड मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है जिससे संक्रमितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जनवरी के …
बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल में कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद सिर्फ 300 बेड अस्पताल में ही कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है लेकिन यहां विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के चलते को-मोर्बिड मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है जिससे संक्रमितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जनवरी के अंतिम सप्ताह में शासन की ओर से जिले के सभी गैर सरकारी और मंडल के अन्य जिलों के सरकारी व गैर सरकारी कोविड अस्पताल में मरीज भर्ती न करने के निर्देश जारी हुए थे। करीब 45 लाख की आबादी वाले बरेली शहर में इस समय रोजाना करीब दो हजार जांच हो रही हैं। बावजूद बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है।
300 बेड अस्पताल में वर्तमान में 14 संक्रमित भर्ती हैं जिसमें 73 वर्षीय संक्रमित को जीभ का कैंसर है। 21 वर्ष के एक संक्रमित युवक को एपेंडिक्स संबंधित समस्या है। संक्रमित निकलने के बाद इनको 300 बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में संक्रमितों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए उचित प्रबंधन नहीं है।
जिसके लिए शनिवार को 300बेड अस्पताल प्रशासन ने एडी हेल्थ को पत्र लिखकर जनरल सर्जन एवं ईएनटी सर्जन को इमरजेंसी कॉल के लिए तैनाती की मांग की है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बागीश वैश्य ने बताया कि अस्पताल में दो फिजियिशन ही तैनात है। को-मोर्बिड मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए एडी हेल्थ एवं सीएमओ को पत्र लिखकर मांग की है।
