देवरिया: 300 लीटर कच्ची शराब के साथ 17 लोग गिरफ्तार
देवरिया। कच्ची शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान में देवरिया पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद की पुलिस को संभावित स्थानों पर दबिश देने के लिए निर्देश दिए। इस अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्रों …
देवरिया। कच्ची शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान में देवरिया पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद की पुलिस को संभावित स्थानों पर दबिश देने के लिए निर्देश दिए। इस अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में ईंट भठ्ठों, देवारा क्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी और वहां से लगभग 300 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही 700 कुंतल लहन एवं दो भट्ठी को नष्ट करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख उन्हें जेल भेज दिया गया।
