बरेली: बिस्तर में आग लगने से सो रहे युवक की झुलसकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। बिस्तर पर जलती डिब्बी गिरने से युवक आग की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र के नगरिया चिकन गांव निवासी 40 वर्षीय किसान वीरपाल पुत्र …

अमृत विचार,बरेली। बिस्तर पर जलती डिब्बी गिरने से युवक आग की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र के नगरिया चिकन गांव निवासी 40 वर्षीय किसान वीरपाल पुत्र रामलाल 11 मार्च को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया था। रात में किसी समय अचानक जलती डिब्बी बिस्तर पर गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे।

आग बुझाकर युवक को बदायूं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। रविवार रात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वीरपाल दो बच्चों का पिता था। पत्नी का नाम ऊषा देवी है।

संबंधित समाचार