बाराबंकी: तालाब में मिला किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बाराबंकी, अमृत विचार। महमूदपुर बनौगा गांव के बाहर तालाब में एक किशोर का शव मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। महमूदपुर बनौगा निवासी कुंजबिहारी का 11 वर्षीय पुत्र शिवदीप सोमवार को घर से लापता हो गया था। शाम तक जब वह …
बाराबंकी, अमृत विचार। महमूदपुर बनौगा गांव के बाहर तालाब में एक किशोर का शव मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
महमूदपुर बनौगा निवासी कुंजबिहारी का 11 वर्षीय पुत्र शिवदीप सोमवार को घर से लापता हो गया था। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान किशोर के कपड़े गांव के पूरब स्थित तालाब के पास पड़े मिले ।जिस पर परिजनों ने गांव वालों की मदद से किशोर को तालाब में खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
मंगलवार को दूसरे दिन सुबह किशोर का शव उसी तालाब में उतराता मिला।तालाब में शव मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भर के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उमरा चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने से किशोर की मौत होने की संभावना प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
