महराजगंज: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज, अमृत विचार। वाहन चोरी की बढ़ती घटना को देखते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 बाइक बरामद की। साथ ही इनके पास से सोने का एक चेन …

महराजगंज, अमृत विचार। वाहन चोरी की बढ़ती घटना को देखते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 बाइक बरामद की। साथ ही इनके पास से सोने का एक चेन भी बरामद की गई है।

आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि ये राह चलती महिलाओं के गले से चेन स्नैचिंग भी करते थे। वहीं उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। साथ ही अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कोतवाली में वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि वाहन चोरों की धरपकड़ व लुटेरों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाल मनीष सिंह, नगर चौकी इंचार्ज महेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबिल रंजीत पांडेय, राम प्रवेश यादव, रमेश यादव, कांस्टेबिल राजीव कुमार यादव, राजेश यादव, विकास यादव, मुकेश यादव, राम आशीष यादव मुखबिर की सूचना पर शिकारपुर चौराहे पर वाहन की जांच कर रहे थे।

इस दौरान तीन बाइकों को पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। दो बाइक पर बैठे दो सवार कूद कर भाग गए और तीन बाइक चालकों को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम राहुल पांडेय पुत्र रविन्द्र पांडेय निवासी हरखपुर सोनबरसा थाना घुघली, दूसरे ने अपना नाम पता अभिषेक शर्मा पुत्र राजेश्वर साकिन रूधौली भावचक थाना कोतवाली व तीसरे ने अपना नाम गोलू पुत्र राम अवध गौतम निवासी भिसवा थाना सदर कोतवाली बताया।

तीनों की निशानदेही पर चोरी की चौदह बाइकें बरामद की गई है। तलाशी के दौरान राहुल के पास से सोने का चेन भी मिला है। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिल कर स्नैचिंग का भी काम करता था। तीनों ने बताया कि वह इससे पहले भी गोरखपुर व महराजगंज जिले से बाइक चुराकर नेपाल में बेच चुके हैं। इस मामले में पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें से तीन को मंगलवार को जेल भेज दिया गया तथा दो फरार आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार