हरदोई: पत्नी को बनाना चाहता था प्रधान, कुछ इस तरह गंवाई जान, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर, हरदोई। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां इस समय जोरो पर है। गांव में सम्भावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी को लेकर बैनर व पोस्टर लगाने की कवायद में जुटे हुए हैं। बुधवार को एक गांव में प्रधान पद की दावेदार पत्नी का विद्युत पोल में बैनर लगाते समय पति की करंट लगने से मौके पर ही मौत …

हरपालपुर, हरदोई। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां इस समय जोरो पर है। गांव में सम्भावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी को लेकर बैनर व पोस्टर लगाने की कवायद में जुटे हुए हैं। बुधवार को एक गांव में प्रधान पद की दावेदार पत्नी का विद्युत पोल में बैनर लगाते समय पति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाना क्षेत्र के मिरगांवा गांव निवासी वीरपाल सिंह की पत्नी सत्यवती ग्राम प्रधान पद की दावेदार है।बुधवार को सत्यवती के पति वीरपाल सिंह प्रधान पद की प्रत्याशी पत्नी सत्यवती का पोस्टर विद्युत लाइन के पोल में बांध रहा था। उसी समय वीरपाल को करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

एकाएक हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

संबंधित समाचार