बरेली: दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, 40 बोतल शराब बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। चुनाव की तैयारी शुरू होते ही तस्करों ने भी कमर कस ली है। वे अपने-अपने क्षेत्रों में तस्करी करने में जुट गए हैं। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को 40 शराब की बोतल और 100 पौव्वे अपमिश्रित शराब के साथ पकड़ लिया है। गुरुवार दोपहर किला पुलिस वाहन चेकिंग …

अमृत विचार, बरेली। चुनाव की तैयारी शुरू होते ही तस्करों ने भी कमर कस ली है। वे अपने-अपने क्षेत्रों में तस्करी करने में जुट गए हैं। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को 40 शराब की बोतल और 100 पौव्वे अपमिश्रित शराब के साथ पकड़ लिया है।

गुरुवार दोपहर किला पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो युवक किला क्षेत्र में अवैध शराब की डिलीवरी करने आ रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मिनी बाईपास पर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने संदिग्ध लगने पर बाइक सवार दो लोगों को पकड़ लिया। जब उनकी और सामान की तलाशी ली गई तो पुलिस को प्लास्टिक के कट्टे में 40 बोतल शराब और 100 पौव्वे अपमिश्रित शराब मिली।

पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची और पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि उनका नाम मनोज कुमार निवासी गांव रिटौली, अरविंद कुमार निवासी अगरास थाना फतेहगंज पश्चिमी है। आरोपी प्रधानी चुनाव में शराब के आर्डर लेकर सप्लाई करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार