बरेली: 11 हजार पौधे लगाकर भूला विभाग, कुछ सूखे कुछ जानवर खा गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बीते वर्ष वन विभाग ने कैंट क्षेत्र के चनहेटा स्कूल के पास खाली पड़ी जमीन में करीब 11 हजार पौधे लगाए थे। अब उन पौधों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। रोपे गए पौधों में से अधिकांश मर चुके हैं, बाकी पौधों में से कई को जानवर खा गए तो …

अमृत विचार, बरेली। बीते वर्ष वन विभाग ने कैंट क्षेत्र के चनहेटा स्कूल के पास खाली पड़ी जमीन में करीब 11 हजार पौधे लगाए थे। अब उन पौधों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। रोपे गए पौधों में से अधिकांश मर चुके हैं, बाकी पौधों में से कई को जानवर खा गए तो कुछ सूख गए है। इनकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है। लोगों ने इस जमीन पर उपले पाथना भी शुरू कर दिया है।

पिछली बार पूरे प्रदेश में करीब 25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें बरेली को करीब 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। इसमें भी केवल बरेली वन प्रभाग के लिए करीब छह लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया था। इनमें से करीब 11 हजार पौधे कैंट स्थित चनहेटा स्कूल के पास खाली पड़ी जमीन पर लगाए गए थे मगर एक वर्ष होने से पहले ही इन पौधों की हालत खराब हो चुकी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब से ये पौधे रोपे गए हैं, तब से न तो कोई देखरेख करने आता है और न ही इन पौधों को पानी दिया जाता है। पौधों को जानवर भी चर जाते हैं। ग्र्रामीणों ने इन पौधों के बीच में उपले भी पाथना शुरू कर दिया है जिससे कई पेड़ तो कुचल भी गए हैं। हालांकि, विभाग का कहना है कि उन्होंने सभी पौधों का सर्वे कराया है कि किस जगह कितने पौधे जिंदा हैं।

संबंधित समाचार