गोरखपुर: योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- जल्द आएगी मेट्रो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। प्रदेश के समाज कल्याण/जनपद प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एनेक्सी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यूपी निरन्तर विकास की तरफ अग्रसर है और प्रदेश का सर्वांगीण/चतुर्दिक विकास हो रहा है। अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का आर्थिक उन्नयन …

गोरखपुर, अमृत विचार। प्रदेश के समाज कल्याण/जनपद प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एनेक्सी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यूपी निरन्तर विकास की तरफ अग्रसर है और प्रदेश का सर्वांगीण/चतुर्दिक विकास हो रहा है। अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का आर्थिक उन्नयन कर उसे समाज के मुख्य धारा में जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार सबका साथ सबका विकास के भाव से कार्य कर रही है। वर्षों में जो नही हो पाया, 4 वर्ष में प्रदेश सरकार ने कर दिखाया है।

जनपद गोरखपुर पिछड़ा जिला नही रहा है यहां काफी बड़ी परियोजनाएं मूर्त रूप ले रही है उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, बिजली, पानी व सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं का विकास कर गोरखपुर पूर्वान्चल का सितारा बन कर चमकने लगा है अब यहां मेट्रो भी आने वाली है।

प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर प्रेस कान्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों को रखा तथा उन्होंने 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गयी जनपद स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन करने के साथ ही एनेक्सी कैम्पस में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओ के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र/चेक वितरित किया। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धियों से सम्बंधित विकास पुस्तिका का वितरण उपस्थित जन समूहो में किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को कुल 4 करोड़ 41 लाख का डेमो चेक वितरित किया। जिसमें रिवाल्विंग फण्ड की धनराशि 81 लाख 30 हजार तथा सामुदायिक निवेश निधि में 3 करोड़ 59 लाख 70 हजार की धनराशि शामिल है। इसी प्रकार कृषि विभाग की 5 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत, 10 निराश्रित महिलाओं को प्रोबेशन विभाग की ओर से, 15 दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल, 3 को कान की मशीन तथा स्मार्ट छड़ी का वितरण किया।

इसी प्रकार आईसीडीएस के तहत 2 लाभार्थी का गोद भराई एक अन्न प्रासन, 2 को पोषन पोटली, डूडा द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 5 लाभार्थियो को प्रमाण पत्र, पं0 दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, लाण्ड्री ड्राई क्लीनिंग योजना तथा टेलरिंग शाप योजना अन्तर्गत कुल 15 लाभार्थियो को प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड के कम से कम 5 लाभार्थियो को गोल्डेन कार्ड वितरित किया।

सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि दशको में जो न हो पाया 4 वर्ष में प्रदेश सरकार ने कर दिखाया है। प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही है। जनपद गोरखपुर निरन्तर विकास के तरफ अग्रसर है। जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को बुनियादी सुविधाओ को मजबूत करते हुए पर्यटन के क्षेत्र में काफी परिवर्तन हुए है।

मार्च 2017 से अबतक काफी परियोजनाए आ चुकी है गोरखपुर अग्रणी जनपद के रूप में विकसित हो रहा है जहां औद्योगिक स्थापना, सुरक्षा सम्पर्क मार्ग आदि मामलो में काफी विकास हुआ है। यहां खाद कारखाना गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, रामगढ़ताल परियोजना, जंगल कौड़िया कालेसर मार्ग, चिड़ियाघर जैसी परियोजनाएं मूर्त रूप ले रही है।

इस अवसर पर विधायक डा0 राधा मोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, शीतल पाण्डेय, महेन्द्र पाल सिंह, संगीता यादव, डा0 विमलेश पासवान, संत प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणो के अतिरिक्त मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर, जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन, मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार