कुशीनगर: कोरोना टीकाकरण के दौरान एएनएम से हुए दुर्व्यवहार को लेकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग
अमृत विचार, कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के अंतर्गत पीएचसी भड्सर खास में बीते शुक्रवार को कोविड 19 टीकाकरण के दौरान संविदा कर्मी एएनएम से एक व्यक्ति द्वारा दुर्व्यवहार व गाली गलौज के साथ ही धमकी देने के मामले में एनएचएम के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार पाण्डेय के अगुवाई में रविवार को संविदा कर्मियों ने कप्तानगंज …
अमृत विचार, कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के अंतर्गत पीएचसी भड्सर खास में बीते शुक्रवार को कोविड 19 टीकाकरण के दौरान संविदा कर्मी एएनएम से एक व्यक्ति द्वारा दुर्व्यवहार व गाली गलौज के साथ ही धमकी देने के मामले में एनएचएम के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार पाण्डेय के अगुवाई में रविवार को संविदा कर्मियों ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने कहा कि आरोपी के खिलफा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दबिश दे रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इस मौके पर प्रदेश विधिक सलाहकार डाॅ0 रोहित कुमार, रितेश तिवारी, संगठन मंत्री राजू यादव, सह संगठन मंत्री अनूप गौड़, आशुतोष पटेल, संदीप गौड़, शीतल प्रसाद मौजूद रहे।
