अंडर 19 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट: सुल्तानपुर ने बाराबंकी को 21 रनों से दी मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जा रहा 14वां चौधरी आसिफ अली मेमोरियल स्टेट अंडर 19 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 2021 का समापन रविवार को हुआ। जिसके मुख्य अतिथि रहे समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने स्वर्गीय चौधरी आसिफ अली के चित्र पर माल्यार्पण किया। आज का फाइनल मैच सुल्तानपुर …

बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जा रहा 14वां चौधरी आसिफ अली मेमोरियल स्टेट अंडर 19 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 2021 का समापन रविवार को हुआ। जिसके मुख्य अतिथि रहे समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने स्वर्गीय चौधरी आसिफ अली के चित्र पर माल्यार्पण किया।

आज का फाइनल मैच सुल्तानपुर और बाराबंकी के बीच खेला गया। सुल्तानपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 116 रन बनाए। बाराबंकी की टीम विपक्षी टीम के स्कोर का पीछा करते हुए 34.5 ओवर में 95 रन ही बना सकी। इसके साथ फाइनल मैच सुल्तानपुर की टीम ने जीत कर अपने नाम कर लिया।

क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. जावेद ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया तत्पश्चात अफाक अली ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि जिन्होंने अपनी क्षमताओं के बल पर फाइनल मैच अपने नाम किया उनके साथ-साथ उपविजेता टीम को भी बधाई।

उन्होंने कहा कि बीडीसीए के अध्यक्ष अख्तर अज़ीज़ खां और सचिव डॉ. अहमद जावेद सहित पूरी टीम को शुभकमनाएं एवं बधाई, जिन्होंने बहुत ही शानदार टूर्नामेंट कराया है। आने वाले समय में ऑल इंडिया क्रिकेट लीग भी यहां खेला जाएगा, ऐसी मेरी कामना है।

टूर्नामेंट में मुख्य रूप से मौजूद लोगों में अपर्णा मिश्रा, अशोक प्रसाद, यूपीसीए के सदस्य अभिषेक, मो. असद, तारिक जिलानी, योगेन्द्र पाल सिंह, शेखर कांडपाल, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, रहमान लल्लू, अशीर क़िदवई, मोहम्मद हारिस, आसिफ अली, महेश अग्रवाल, जिम्मी शेख, अयाज़ गुड्डू, राजेश अरोड़ा बब्बू व जतिन चौधरी आदि तमाम पदाधिकारी सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार