बरेली: नाबालिग को जबरन रास्ते में रोक पिलाया नशा मिला जूस, किया दुष्कर्म, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार
अमृत विचार, बरेली। नाबालिग को जूस में नशा देकर एक युवक अपने दोस्त के घर ले गया। वहां उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई तब बच्ची की मां ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोपी कि खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने …
अमृत विचार, बरेली। नाबालिग को जूस में नशा देकर एक युवक अपने दोस्त के घर ले गया। वहां उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई तब बच्ची की मां ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोपी कि खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
बारादरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह लोगों के घरों पर काम कर अपना जीवन व्यतीत करती है। उसके साथ उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी भी उसका हाथ बंटाती है। पीड़िता की मां ने बताया कि 16 मार्च को उनकी बेटी काम करके अकेले वापस लौट रही थी। इसी दौरान मूर्ति नर्सिंग होम के पास संजय नगर निवासी आरोपी शिवम ने उसकी बेटी को रोक लिया और जबरन जूस पिलाया। जूस में नशा मिला था। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे अपने दोस्त के मकान में ले गया जहां पर कोई नहीं था।
आरोप है कि शिवम ने इसके बाद उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया जब वह काम से वापस आई तो बेटी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग का भी चिकित्सीय परीक्षण करा दिया गया है।
