बरेली: कॉलेज से घर जा रही छात्रा का सरेराह अपहरण, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भाई के साथ कॉलेज से लौट रही एक छात्रा का सरेआम बाइक सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। उसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का मानते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। …

अमृत विचार, बरेली। भाई के साथ कॉलेज से लौट रही एक छात्रा का सरेआम बाइक सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। उसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का मानते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अपहरण की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बारादरी थाना क्षेत्र से एक छात्रा अपने भाई के साथ बाइक पर कॉलेज से घर जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने बाइक रोककर बाइक की चाबी निकाल ली और छात्रा को जबरन अपने साथ ले गए। जिसके बाद बदमाशो ने दूसरी बाइक पर छात्रा को जबरन बैठाकर फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं लोकलाज के डर के कारण छात्रा के परिजनों ने मीडिया से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।अपहरण की यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा के अपहरण की पूरी वारदात कैद हो गई है। वही इस मामले को पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने का मानकर जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिन लड़कों के साथ छात्रा गई है। उसका उस लड़के के साथ सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की जिन लड़कों के साथ गई है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को बरामद करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार