बरेली: हादसों में आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी समेत दो की मौत
अमृत विचार, बरेली। अलग-अलग सड़क हादसों में आईसीआईसीआई बैंक के संविदा कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। इज्जतनगर क्षेत्र में बैंक कर्मचारी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। बदायूं में हुए …
अमृत विचार, बरेली। अलग-अलग सड़क हादसों में आईसीआईसीआई बैंक के संविदा कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। इज्जतनगर क्षेत्र में बैंक कर्मचारी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। बदायूं में हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने शहर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी 25 वर्षीय दीपू पुत्र ऋ षिपाल आईसीआईसीआई की मिनी बाइपास शाखा में संविदा कर्मचारी थे। वह अकसर बैंक के काम से पीलीभीत आते-जाते रहते थे। पत्नी मंजू ने बताया कि सोमवार को भी दीपू अपनी बाइक से पीलीभीत गये थे और बैंक का काम पूरा कर वापस बरेली अपने घर आ रहे थे।
इसी दौरान देर रात पीलीभीत बाईपास रोड पर फन सिटी के सामने एक कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में दीपू को निजी अस्पताल में लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपू की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। एक बेटी है जिसका 7 अप्रैल को जन्मदिन था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं बदायूं जिले के बिल्सी निवासी राजवीर पुत्र प्रेमशंकर मैजिक में बैठकर घर जा रहा था। इसी बीच बदायूं रोड पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोगों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था जहां सोमवार की रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
