अमेठी: शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग के साथ सीओ और एसडीएम ने की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। एसडीएम सीओ व आबकारी निरीक्षक की टीम ने बुधवार को कस्बा स्थित शराब की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बार कोड को स्कैन कर उनकी जांच परख की। छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। शाम करीब 6 बजे अचानक एसडीएम सुनील त्रिवेदी पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज यादव व आबकारी निरीक्षक …

मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। एसडीएम सीओ व आबकारी निरीक्षक की टीम ने बुधवार को कस्बा स्थित शराब की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बार कोड को स्कैन कर उनकी जांच परख की। छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया।

शाम करीब 6 बजे अचानक एसडीएम सुनील त्रिवेदी पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज यादव व आबकारी निरीक्षक आदित्य कुमार ने देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के पालन सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए ।उपजिलाधिकारी सुनील त्रिवेदी ने बताया कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।संयुक्त टीमें गठित कर लगातार ऐसे लोगो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार