मुरादाबाद: संपत्ति के लिए गर्भवती महिला को पीटा, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र के बीच चल रहे विवाद में महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले पिता ने अपने बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया था। इधर बेटे की पत्नी ने ससुर समेत अन्य ससुरालियों पर गंभीर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र के बीच चल रहे विवाद में महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले पिता ने अपने बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया था। इधर बेटे की पत्नी ने ससुर समेत अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें महिला का कहना था कि संपत्ति के विवाद में ससुर समेत अन्य ससुरालियों ने इस कदर पीटा कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में ससुर समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कटघर थाना क्षेत्र के लाजपतनगर चौकी क्षेत्र के शिशु मंदिर वाली गली निवासी मोहम्मद रुबैद की पत्नी समीना परवीन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। उसका कहना था कि सास के निधन के बाद उसकी नंद व नंदोई ससुर को बरगलाकर पूरी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। वह लोग विरोध करते हुए हैं तो बहकावे में आकर ससुर व अन्य लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने कटघर थाना पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाइ नहीं हुई।
समीना का आरोप है कि सभी सात मार्च को उसके घर में घुस आए और बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया। इससे पहले उसके ससुर साबिर, ननद व ननदोई ने उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपए मांगे थे। आरोप है कि बाद में संपत्ति हासिल करने के चक्कर में ससुरालियों ने इस कदर पीटा की उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में ससुर साबिर हुसैन समेत अजीमा खातून, मौहम्मद परवेज, शबीना शाहिद, शाहिद रजा, शादमा परवेज, परवेज हाशमी, हिफ्जुर्रहमान, नरगिस, ओसामा और अनवर रसीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
