रुद्रपुर: शराब माफियों को पकड़ने गई पुलिस के हाथ लगी अवैध अफीम की खेती
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हो रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। अबतक की पुलिस की यह सबसे बड़ी सफलता है। कच्ची शराब माफियों को पकड़ने गई पुलिस के हाथ अफीम की खेती लग गई। पुलिस ने अफीम काटकर अपने साथ ले आई। वहीं पुलिस अफीम की खेती करने वालों का …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हो रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। अबतक की पुलिस की यह सबसे बड़ी सफलता है। कच्ची शराब माफियों को पकड़ने गई पुलिस के हाथ अफीम की खेती लग गई। पुलिस ने अफीम काटकर अपने साथ ले आई। वहीं पुलिस अफीम की खेती करने वालों का पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नशे के अभियान के तहत कोतवाल पुलिस सीओ अमित कुमार और कोतवाल एनएन पंत के नेतृत्व में बिन्दुखेड़ा अवैध कच्ची शराब की भट्यिां तोड़ने और आरोपियो को पकड़ने के लिए गई हुई थी। वहां पहुंचने पर पुलिस को नदी के किनारे से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। जबतक पुलिस वहां पहुंची आरोपी पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। जिसके बाद पुलिस ने वहां स्थापित भट्टियों को नष्ट कर दिया और बरामद लाहन को नष्ट कर कच्ची शराब जब्त कर साथ लाने लगी। इस दौरान खेतो से गुजरते वक्त पुलिस को रास्ते में एक संदिग्ध पौधा नजर आया।
जिसकी छानबीन करने पर वह अफीम का पौधा मिला। जिसपर पुलिस को माथा ठनक गया और खेती का शक होने पर पुलिस ने आसपास के खेतो की तलाशी ली। तो एक खेत में पुलिस को छोटी-छोटी क्यारियों के रूप में लगभग आधा एकड़ में अफीम के पौधे लगे नजर आये। लेकिन पुलिस को वहां कोई खेत का मालिक नहीं मिला। पुलिस ने अफीम के पौधो को काटकर अपने साथ कोतवाली ले आई और उसकी जड़ों को वहीं नष्ट कर दिया। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मुकदमा दर्ज किये जाने की कार्यवाही भी की जा रही है।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को अवैध शराब की भट्यिां की तलाश में बिन्दुखेड़ा गई थी। लेकिन वहां पुलिस को अफीम की खेती हुई नजर आई। मामले की छानबीन की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
कौन कर रहा था खेती, तलाशने में जुटी पुलिस
अफीम की खेती मिलने के बाद पुलिस अब खेत के दस्तावेजो में जुट गई। जिसके आधार पर खेत के मालिक का पता लगाया जाएगा। वही पुलिस खेत में अवैध अफीम की खेती कौन कर रहा था। इसकी भी जांच करेगी। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मौके से पुलिस को कोई आरोपी नहीं मिला है। इसलिए खेत के मालिक और खेती करने वाला का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए खेत के खसरा खतौनी भी तलाशी जाएगी।
बिन्दुखेड़ा के खेतों की होगी जांच
बिन्दुखेड़ा में एक खेत में हो रही अवैध अफीम की खेती के बाद पुलिस ने आसपास के खेतो की जांच भी शुरू कर दी है। जिससे पुलिस खेतो के मालिक का पता लगाते हुए खेतो की जांच करेगी। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि इस तरह अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती के बाद पुलिस आसपास के खेतो की भी जांच कर रही है। साथ ही अब पुलिस खेतो की जांच के लिए अभियान भी चलाएंगी।
अफीम की खेती के लिए अपनाया यह तरीका
रूद्रपुर। बिन्दुखेड़ा में की जा रही खेती के लिए आरोपियों ने अफीम के पौधो को खेतो के बीच में झाड़ियां उगाकर उसके बीच में छोटी-छोटी क्यारियां के रूप में लगा रखा था। साथ ही दूर से पता न चले तो आसपास झाड़ियो को भी उगने दिया गया था। छोटी-छोटी क्यारियां और झाड़ियों में पौधे लगे होने से दूर से किसी को भी पौधे नजर नहीं आ रहे थे।
एक पौधे से खुली अफीम की अवैध खेती की पोल
रूद्रपुर। बिन्दुखेड़ा में अवैध शराब की भट्यिां पकड़ने गई पुलिस को अफीम की खेती मिली है। जोकि जिले की पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। बिन्ुदखेड़ा में अवैध भट्यिां तोड़कर वापस आ रही पुलिस को एक संदिग्ध पौध नजर आया। जिसकी जांच के बाद पुलिस को अफीम की खेती का शक हुआ और आसपास के खेतो की तलाशी लेने पर एक खेत में कई छोटी-छोटी जगह अफीम की खेती होती नजर आई।
