सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना से संक्रमित, घर पर रहेंगे क्वारंटीन
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है। इसके अलावा मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहा …
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है। इसके अलावा मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहा हूं। मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं।” हालांकि, सचिन के परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 27, 2021
सचिन ने ट्वीट में लिखा कि मैं लगातार टेस्ट कराते आया हूं और कोरोना से बचने के लिए सभी कदम उठाए। हालांकि, हल्के लक्षण के बाद आज मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। घर के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सचिन ने आगे लिखा कि मैंने खुद को घर में क्वारनटीन कर लिया है। डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं उन सभी स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया। आप सभी लोग अपना ध्यान रखें।
अभी हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज में सचिन तेंदुलकर ने हिस्सा लिया था और इंडिया लीजेंड्स टीम को कप जिताया था। इस टूर्नामेंट में सचिन इंडिया लीजेंड्स के कैप्टन थे। इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 मार्च को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। फाइनल मुकाबले में सचिन ने 30 रन बनाए थे और भारत ने ये मैच जीता था।
बता दें कि क्रिकेट इतिहास में सचिन के नाम कई रिकॉर्ड हैं। सचिन 200 टेस्ट खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 15921 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 463 मैच खेलने वाले इस पूर्व क्रिकेटर के नाम 18426 रन हैं। तेंदुलकर ने वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं।
