बरेली: एक साल बाद कोरोना से फिर वही हालात, 170 से अधिक संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। बरेली में कोरोना का पहला केस 29 मार्च को आया था। उसके बाद तेजी से कोरोना की रफ्तार बढ़ती चली गई। एक साल बाद फिर से वही हालात नजर आ रहे हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो गई है। जिले में एक बार फिर से 170 से …
बरेली, अमृत विचार। बरेली में कोरोना का पहला केस 29 मार्च को आया था। उसके बाद तेजी से कोरोना की रफ्तार बढ़ती चली गई। एक साल बाद फिर से वही हालात नजर आ रहे हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो गई है। जिले में एक बार फिर से 170 से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हो गए हैं। बरेली जोन की बात करें तो आंकड़ा 350 तक पहुंच गया है। इसके बावजूद भी लोग सावधानी बरतते नहीं दिख रहे हैं। इसी तरह से लापरवाही बरती गई तो हालात और खराब हो जाएंगे। एक साल में बरेली जिले में कोराना संक्रमितों की संख्या 15 हजार पहुंच गई है जिसमें 166 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
बरेली जोन के नौ जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा संक्रिमत बरेली में ही हुए हैं। दूसरे नंबर पर मुरादाबाद में 11 हजार से अधिक संक्रमित केस हुए हैं। बरेली जोन में एक साल में 59 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 805 लोगों की मौत हो गई। कोरोना में एक साल में पुलिसकर्मी भी काफी संख्या में संक्रमित हुए लेकिन गनीमत है कि मौजूदा समय में कोई पुलिसकर्मी संक्रमित नहीं है।
बरेली जोन में 1110 पुलिसकर्मी संक्रिमत हुए जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बरेली जिले में 176 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आए। अधिकांश पुलिसकर्मियों को वैक्सीन भी लग चुकी है। अधिकारियों को भी वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। होली के त्योहार में लोग घर वापस लौट रहे हैं।
बसों और ट्रेन में भीड़-भाड़ हो रही है। इसके अलावा लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल रहे हैं। होली के बाद चुनाव है जिसमें भी लोग वोट मांगने के लिए एक-दूसरे से मिलेंगे। ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी है।
