दिल्ली: सफदरजंग हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, 60 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में बुधवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि ये आग अस्पताल के मेन आईसीयू में लगी थी। आग के तुरंत बाद आईसीयू वार्ड के 60 मरीजों को सही सलामत दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल आग पर अब काबू पा लिया गया है …
नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में बुधवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि ये आग अस्पताल के मेन आईसीयू में लगी थी। आग के तुरंत बाद आईसीयू वार्ड के 60 मरीजों को सही सलामत दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल आग पर अब काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सफदरजंग हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आज सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर आग लग गई थी, इसकी सूचना दमकल को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची, इसी दौरान हॉस्पिटल स्टाफ की मदद से 60 से अधिक मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया, आग बुझ गई है और कोई हताहत नहीं है।
दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि जब आग लगी तब आईसीयू वार्ड के अंदर 60 मरीज भर्ती थे। उन सभी को सबसे पहले सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है। आईसीयू में मौजूद तमाम सामान, मशीन जलकर खाक हो गई है।
