आजमगढ़ : छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, पत्नी को भी हमलावरों ने किया जख्‍मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नकाबपोश बदमाशों ने आज तड़के छत पर सो रहे पति पत्नी पर जानलेवा हमला किया जिसमें पति की गला रेतकर हत्या कर दी और पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगत पुरवा अमिलो में अज्ञात बदमाशों ने छत …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नकाबपोश बदमाशों ने आज तड़के छत पर सो रहे पति पत्नी पर जानलेवा हमला किया जिसमें पति की गला रेतकर हत्या कर दी और पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगत पुरवा अमिलो में अज्ञात बदमाशों ने छत पर सो रहे दंपती पर आज तड़के धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बदमाशों ने पति की गला रेत कर हत्या कर दी, वहीं पत्नी को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वहीं मृतक दिनेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार की तरफ से पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। महकमा जांच पड़ताल में जुटा हुआ है।

 

संबंधित समाचार