मंडल के 39 स्टेशनों पर बनेंगे इंट्रीगेटेड शौचालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल अब यात्रियों की सुविधाओं पर तेजी से ध्यान दे रहा है। दिव्यांगों और महिलाओं को स्टेशन परिसर में दिक्कत न हो इसके लिए अब मंडल 39 स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड शौचालय बनवा रहा है। इसमें बरेली भी शामिल है। हालांकि, चार स्टेशनों पर ये शौचालय बन चुके हैं। …

अमृत विचार, बरेली। उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल अब यात्रियों की सुविधाओं पर तेजी से ध्यान दे रहा है। दिव्यांगों और महिलाओं को स्टेशन परिसर में दिक्कत न हो इसके लिए अब मंडल 39 स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड शौचालय बनवा रहा है। इसमें बरेली भी शामिल है। हालांकि, चार स्टेशनों पर ये शौचालय बन चुके हैं।

मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरूण प्रकाश ने बताया कि अधिकांश स्टेशनों पर शौचालयों की समस्याएं सामने आ रही थीं। इसके बाद फैसला लिया गया कि सभी स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड शौचालय बनाए जाएं। उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड शौचालय आम शौचालयों से काफी बेहतर और साफ-सुथरे रहते हैं। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए अलग सुविधाएं होती हैं।

इन शौचालयों में लंबाई के हिसाब से यूरिनल बनाए जाते हैं। विकलांगों के लिए हैंडल वाले शौचालय होते हैं। साथ ही महिलाओं के लिए भी अलग सुविधाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि मंडल में गाजियाबाद और मुरादाबाद के चार स्टेशनों पर इन शौचालयों को बना दिया गया है। जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी बनाने की तैयारी है। रेल अधिकारियों की मानें तो बरेली से भी इंटीग्रेटेड शौचालय बनवाने के लिए नक्शा भेजा जा चुका है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा