बरेली: जिपं सदस्य पद के सौ से अधिक नामांकन, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन आज से शुरू हो गये। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन कलेक्ट्रेट और अन्य तीन पदों के नामांकन खंड विकास कार्यालय में कराए जा रहे हैं। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट और ब्लॉकों में सुरक्षा के कड़े …

बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन आज से शुरू हो गये। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन कलेक्ट्रेट और अन्य तीन पदों के नामांकन खंड विकास कार्यालय में कराए जा रहे हैं।

नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट और ब्लॉकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं लेकिन कोरोना नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। दोपहर तक सौ से अधिक नामांकन हो गये। दावेदार के साथ में आठ प्रस्तावकों के नामांकन वाले कमरे में पहुंचने से भीड़ बढ़ रही है। दो से तीन दावेदारों से पहुंचने से कोरोना नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है।

नामांकन सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक होंगे। 60 सीटों के नामांकन सिर्फ दो दिन होने हैं। इसलिए कलेक्ट्रेट में चार कक्षों में नामांकन कराने की व्यवस्था की गई है। अपर जिलाधिकारी नगर के न्यायालय कक्ष, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष के साथ अपर नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के कार्यालय कक्ष में नामांकन हो रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष संख्या-16 में 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 22, 23, 24 एवं 25 वार्ड संख्या के नामांकन, अपर जिलाधिकारी नगर न्यायालय कक्ष संख्या-15 में 18, 19, 20, 21, 26, 27, 28, 29, 30, 31 एवं 32 वार्ड संख्या के नामांकन, अपर नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष संख्या-14 में 1, 2, 3, 4, 49, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59 एवं 60 वार्ड संख्या के नामांकन, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या-13 में 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 47 एवं 48 वार्ड संख्या के नामांकन किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार