जलालाबाद: सीएचसी पर हुई जांच में नौ कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर अब कस्बे में भी दौड़ गई है। सोमवार को एक ही दिन में जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गई जांचों में 9 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिससे क्षेत्र में कोरोना की दहशत फैल गई। रविवार को ही प्रदेश सरकार ने कोविड के बढ़ते …

जलालाबाद, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर अब कस्बे में भी दौड़ गई है। सोमवार को एक ही दिन में जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गई जांचों में 9 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिससे क्षेत्र में कोरोना की दहशत फैल गई। रविवार को ही प्रदेश सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए नए नियम लागू किये थे। उसके अगले ही दिन इस साल के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि 6 मामले बिल्कुल आस पास में ही मिले हैं। शासन के निर्देशानुसार 50 मीटर का एरिया कैंटोनमेंट ज़ोन बना कर डॉक्टरों की एक टीम को मोहल्ले में लगा दिया गया है और संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों को ट्रेस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को शासन के निर्देशानुसार क्वारन्टीन कर इलाज कराया जाएगा।

संबंधित समाचार