आईपीएल पर कोरोना का संकट, अब मुंबई इंडियंस के विकेटकीपिंग कंसल्टेंट किरण मोरे हुए कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और मुंबई इंडियन्स के प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मोरे (58 साल) इस पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के विकेटकीपिंग सलाहकार भी हैं। मुंबई इंडियन्स ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ”मोरे में अभी …

मुंबई। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और मुंबई इंडियन्स के प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मोरे (58 साल) इस पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के विकेटकीपिंग सलाहकार भी हैं।

मुंबई इंडियन्स ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ”मोरे में अभी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। मुंबई इंडियन्स और किरण मोरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।” विज्ञप्ति के अनुसार, ”मुंबई इंडियन्स की मेडिकल टीम मोरे के स्वास्थ्य की निगरानी करती रहेगी और बीसीसीआई के नियमों का पालन करेगी।”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल भी बेंगलुरू में शिविर से जुड़ने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण घर में पृथकवास से गुजर रहे हैं। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र इससे सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है।

संबंधित समाचार