लखनऊ: पंचायत चुनाव में आम लोगों को ना हो समस्या, किराए पर नहीं लगाई जाएंगी रोडवेज बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पंचायत चुनाव में इस बार रोडवेज की बसें किराये पर नहीं लगेगी। राज्य सड़क​ परिवहन निगम प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुये यह निर्णय लिया है जिससे कि ट्रेनें कम चलने से लोगों को बसें मिल सकें। यात्रियों को बसों की कमी न हो। इसी मकसद से इस बार पंचायत चुनाव में …

लखनऊ। पंचायत चुनाव में इस बार रोडवेज की बसें किराये पर नहीं लगेगी। राज्य सड़क​ परिवहन निगम प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुये यह निर्णय लिया है जिससे कि ट्रेनें कम चलने से लोगों को बसें मिल सकें। यात्रियों को बसों की कमी न हो। इसी मकसद से इस बार पंचायत चुनाव में रोडवेज बसें किराये पर नहीं दी जाएंगी। क्योंकि बसें किराये पर जाने से यात्रियों को बसों की कमी से परेशानी होती है। यह फैसला परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू ने लेते हुए सभी रोडवेज अफसरों को दिशा निर्देश भेजा है। जिसमें कहा गया है कि पीक सीजन होने के कारण पंचायत चुनाव में बसों का अधिग्रहण नहीं करें।

परिवहन निगम मुख्यालय से जारी पत्र में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को इस बावत जानकारी दे दी गई है। जिसमें अनुरोध किया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुवान में रोडवेज बसें और अनुबंधित बसें अधिग्रहित नहीं की जाएगी।

गौरतलब हो कि वर्ष 2012 और 2014 में जारी आदेश में कहा गया था कि निर्वाचन ड्यूटी से रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। साथ ही यात्री लिहाज से रोडवेज बसों का अधिग्रहण न किया जाए। इस आदेश के आधार पर इस बार पंचायत चुनाव 2021 में रोडवेज बसों को चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहण से मुक्त रखा गया है।

संबंधित समाचार