बरेली में कल से नाइट कर्फ्यू, सभी शिक्षण संस्थान 20 अप्रैल तक बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बरेली नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार रात नौ बजे से नाइट कर्फ्यू लगेगा। जिला अधिकारी नितीश कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा कक्षा एक से 12 तक सभी सरकारी व गैर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बरेली नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार रात नौ बजे से नाइट कर्फ्यू लगेगा। जिला अधिकारी नितीश कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा कक्षा एक से 12 तक सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिला अधिकारी का आदेश 20 अप्रैल तक लागू रहेगा।

नाइट कर्फ्यू के दौरान राज्य एवं राजकीय राजमार्गों पर व्यक्तियों एवं माल आदि का परिवहन प्रतिबंधित नहीं रहेगा। आवश्यक वस्तुओं- दवा, फल, सब्जियों की सप्लाई जारी रहेगी। नाइट कर्फ्यू के दौरान सरकारी, कार्मिक और आवश्यक वस्तुओं से संबंधित लोगों के आवागमन में छूट रहेगी, इनका परिचय पत्र ही पास के रूप में मान्य़ रहेगा।

रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, और एयरपोर्ट जाने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। टिकट को ही पास माना जाएगा। मंडी में थोक व्यापार यथावत जारी रहेगा। पेट्रोल व सीएनजी पंप भी खुले रहेंगे। इसके अलावा औद्योगिक कारखाने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चलते रहेंगे। वहीं एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में 20 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास ही संचालित की जाएंगी। कुलपति के आदेश पर कुलसचिव ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

संबंधित समाचार