मुरादाबाद: प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी ने तनाव के चलते पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह नौ साल पहले हुई बेटे की हत्या के बाद से मानसिक तनाव में थीं। दोपहर को लंच के लिए घर आए पति …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी ने तनाव के चलते पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह नौ साल पहले हुई बेटे की हत्या के बाद से मानसिक तनाव में थीं। दोपहर को लंच के लिए घर आए पति ने नजारा देखा तो वह बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में गैलेक्सी अपार्टमेंट की है। यहां पर रहने वाले सुनील कुमार शर्मा कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को रोज की तरह वह ड्यूटी पर गए थे। घर में शालिनी अकेली थीं। अपराह्न तीन बजे जब लंच के लिए घर आए तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गार्ड तेजपाल को बुलवाया। उसने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाद में कुछ मजदूरों की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सभी की चीख निकल गई। शालिनी का रक्त रंजित शव जमीन पर पड़ा था। पास में ही सुनील कुमार की लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। नजारा देख वह बेहोश हो गए। कुछ देर में ही मौके पर मजमा लग गया। इस बीच किसी ने पुलकस को सूचना दे दी, जिस पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। रिवाल्वर कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ सिटी अनिल कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

नौ साल पहले बेटे की हत्या का लगा था सदमा
बताते हैं कि उनके एक बेटा मनु और एक बेटी सलोनी थी। करीब नौ साल पहले 21 साल का मनु हास्टल में रहता था। वहां पर उसकी हत्या कर दी गई थी। इकलौते बेटे की मौत के बाद से उनकी पत्नी शालिनी शर्मा डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। वह अक्सर खामोश रहती थीं। काफी समय पहले उनकी बेटी की भी शादी हो गई, जिसके बाद अकेलापन बढ़ने से तनाव और भी बढ़ गया। सुनील कुमार के अनुसार बेटी की शादी होने के बाद वह और पत्नी ही घर में रहते थे। अधिकतर वक्त अकेले होने के कारण शालिनी फिर डिप्रेशन का शिकार हो गईं।

संबंधित समाचार