मालदीव वेकेशन पर जाह्नवी कपूर, समंदर किनारे बिखेरी अदाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साल 2020 में कोविड लॉकडाउन हटने के बाद से शुरू हुए स्टार्स का मालदीव जाने का सिलसिला अभी तक चल रहा है। इसमें लेटेस्ट एडिशन जाह्नवी कपूर हैं। बॉलीवुड के लगभग हर सेलेब ने पिछले साल से लेकर अभी तक मालदीव में छुट्टियां मना ली हैं और अब जाह्नवी बीच और सनसेट्स का लुत्फ …

मुंबई। साल 2020 में कोविड लॉकडाउन हटने के बाद से शुरू हुए स्टार्स का मालदीव जाने का सिलसिला अभी तक चल रहा है। इसमें लेटेस्ट एडिशन जाह्नवी कपूर हैं। बॉलीवुड के लगभग हर सेलेब ने पिछले साल से लेकर अभी तक मालदीव में छुट्टियां मना ली हैं और अब जाह्नवी बीच और सनसेट्स का लुत्फ उठा रही है।

जाह्नवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट कर बताया है कि वह मालदीव में अपने समय को कितना एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी स्विमसूट में फोटोज को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

जाह्नवी कपूर इन तस्वीरों में  खूबसूरती को निहारती नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों में समुद्र किनारे ढलता सूरज दिख रहा है और इसी बैगराउड में जाह्नवी पोज देकर चार-चांद लगा रही हैं। तस्वीरों को पोस्ट कर इस एक्सपीरियंस को जाह्नवी ने आनंददायकता बताया है।

जाह्नवी की इन फोटोज में आप उन्हें बेहद खूबसूरत सनसेट वाले बैकग्राउंड के साथ सिल्वर स्विमसूट में देख सकते हैं। बैकलेस स्विमसूट में जाह्नवी गजब ढा रही हैं। उनके हाथ में कई ब्रेसलेट और बेंगल हैं।

खूबसूरत समंदर और रंगीन आसमान के सामने खड़ी जाह्नवी कपूर सभी को वेकेशन गोल्स दे रही हैं। उनका अंदाज तो कमाल है ही, साथ ही उनके सामने का नजारा भी किसी सपनों की दुनिया जैसा लग रहा है।

बता दें कि जाह्नवी कपूर ने गुरूवार को अपनी मालदीव वेकेशन की पहली फोटोज को शेयर कर बताया था कि वह मालदीव में छुट्टियां मनाने आईं आखिरी स्टार हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा था, ”मालदीव में छुट्टियां मनाने आने वालों में मैं आखिरी हूं, लेकिन जिस बात की हाइप है उसे अब समझ गई हूं।”