बरेली: एसडीएम बहेड़ी समेत जिले में निकले 173 नए संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना अपनी रफ्तार बनाए हुए है। रविवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार 173 कोरोना संक्रमित निकले। हालांकि विभाग कुछ लोगों की रिपोर्ट अपडेट नहीं कर पाया। एसडीएम बहेड़ी राजेश चंद्र भी संक्रमित निकले हैं। बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना अपनी रफ्तार बनाए हुए है। रविवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार 173 कोरोना संक्रमित निकले। हालांकि विभाग कुछ लोगों की रिपोर्ट अपडेट नहीं कर पाया। एसडीएम बहेड़ी राजेश चंद्र भी संक्रमित निकले हैं। बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की पत्नी और बेटी संक्रमित पाई गई हैं। जांच में विधायक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, जिले में कोविड से कोई मौत न होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रंजन गौतम के अनुसार रविवार को 173 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्थितिवार कोविड अस्पताल व होम आइसोलेशन में मरीजों को भर्ती किया गया है।
24 घंटे के अंदर बाला जी मंदिर, नवादा शेखान, इंद्रा पुरम, गंगा नगर, रामचंद्रपुरम, माधोबाड़ी, हरुनगला, गांधीपुरम, अशियान रेजिडेसी, लक्ष्मीपुरम, महावीर कुंज, भूड़, कोहारापीड़, कर्मचारी नगर, बिहारीपुर, महानगर, मिनी बाईपास, अंबिका आवास, राजा विहार, शास्त्री नगर, गुलाब नगर, मेगा सिटी, जनकपुरी, स्वरुप नगर, कुसुम नगर, मिनी बाईपास, रामपुर, लोधीपुर, संत नगर, सैनिक कालोनी, हार्डिल कालोनी, नेकपुर, सिविल लाइंस, सीबीगंज, कानून गोयल, मंडल विहार, सदर, पुराना शहर, मढ़ीनाथ, बल्लिया, कृष्णा नगर, साहुकारा, केशवपुरम, एकता नगर, आलमगिरी, पटेल नगर, र्कीति नगर, राजेंद्र नगर, मानसरोवर गार्डन, नरकुलागंज, नकटिया, भोजीपुरा, इफ्को, भरतौल, ब्रहमपुरा, मुंशी नगर, विकास भवन, पंजाबपुरा, करगैना, आशीष रॉयल पार्क, आकाशपुरम में संक्रमित निकले है।
