बाराबंकी: पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान और बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक
जैदपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। सोमवार को ज़ैदपुर कोतवाली में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान और बीडीसी सदस्यों के साथ दोपहर में बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मौजूद लोगों से कहा कि मुझको शांतिपूर्ण एवम निष्पक्ष चुनाव चाहिए। किसी भी तरह की गलत हरकत की और चुनाव में शराब या किसी …
जैदपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। सोमवार को ज़ैदपुर कोतवाली में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान और बीडीसी सदस्यों के साथ दोपहर में बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मौजूद लोगों से कहा कि मुझको शांतिपूर्ण एवम निष्पक्ष चुनाव चाहिए। किसी भी तरह की गलत हरकत की और चुनाव में शराब या किसी प्रकार का कोई प्रलोभन वोटरों को दिया तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने आगे कहा आप की आप लोग चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ के साथ नही जाएंगे। दाखिला करने सिर्फ प्रत्याशी प्रस्तावक ही जायेंगे। इस कोरोना महामारी के समय में एक दो ग़ज़ की दूरी मास्क है जरूरी को याद रखना होगा और मास्क अवश्य पहनें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अभय पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय, सीओ राममूर्ति सोनकर, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
